Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

निबंध, पेंटिंग व स्लोगन के माध्यम से छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 योधसिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में निबंध, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन ==================== पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन के निदेशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत योधसिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में आज निबंध, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध एवं स्लोगन लिख एवं पेंटिंग के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।  मौके पर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अंजू कुमारी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर लोगों में जागरुकता आएगी। साथ ही छात्राएं अपनी मन की बातों को बताएंगी। उन्होंने कहा कि समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने का अवसर है। लोगों को लड़कियों के प्रति धारणा बदलने की जरूरत है। लड़कियां किसी से कम नहीं। वे सभी क्षेत्रों में अपनी परचम लहरा रहे हैं।  मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका पूनम कुमारी ने कह...