Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेंशनर समाज

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पांकी में प्रथम पेंशनर दिवस मनाया गया!

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को पेंशनर समाज का प्रथम पेंशनर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे सेवानिर्वित शिक्षक  कामेश्वर प्रसाद सिंह ने किया तथा संचालन सेवानिर्वित शिक्षक बिराज सिंह ने किया मौके पर  बिराज सिंह ने कहा कि पेंशनर समाज का गठन किए हुए एक साल हो गया। हम सभी पेंशनर समाज के  लोग एक दूसरे के सुख दुख में सहयोगी बने साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी पेंशनर समाज पुरानी पेंशन लागू करने के लिए राज्य  सरकार से मांग करेंगे।पांकी में पेंशनर  समाज के लोगो को बैठने के लिए पेंशनर भवन की जरूरत है जो हम सभी पेंशनर सामाज  क्षेत्रीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता से इसके लिये  गुहार लगाएंगे कार्यक्रम में कोविड-19 को लेकर  शोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। और सभी पेंशनर समाज के   लोगो ने मास्क लगाए थे।मौके पर, पेंशनर समाज के संयुक्त सचिव तुलसी प्रजापति, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, उपाध्यक्ष हरिनंदन सिंह, सदस्य सेवानिर्वित मलेरि...