Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ग्रीन सिगनल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड का मिला ग्रीन सिग्नल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची से हावड़ा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड का ग्रीन सिग्नल मिल गया है। मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे से आधिकारिक तौर पर इस ट्रेन के चलने की तारीख की घोषणा हो सकती है। रांची से हावड़ा जाने वाली ट्रेन तकरीबन डेढ़ साल से बंद है। अब इतने महीने बाद रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने की मंजूरी दी है। रांची हावड़ा इंटरसिटी के चलने से रांची के साथ-साथ बोकारो, चंद्रपुरा, महुदा और भोजूडीह के यात्रियों को हावड़ा के साथ-साथ बांकुड़ा, विष्णुपुर, आद्रा, मेदिनीपुर और खड़कपुर तक पहुंचने के लिए एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी। सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन हावड़ा रांची इंटरसिटी यह ट्रेन पहले भी सप्ताह में 3 दिन चलती थी। मार्च, 2020 में लॉकडाउन के दाैरान देशभर के ट्रेनों के साथ इसका परिचालन भी रोक दिया गया था। अब रेलवे ने सुध ली है। रविवार , सोमवार और मंगलवार को दोनों ओर से ट्रेन का परिचालन होता था। इस बार भी हफ्ते में 3 दिन ही चलेगी। विज्ञापन टाइम टेबल में हो सकता है बदलाव कोरोना काल में बंद हु...