पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज दिनांक 23 फरवरी को सदर प्रखंड कार्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में दिव्यांग यंत्र/उपकरण हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया.सदर प्रखंड को सदर के अलावे नीलांबर-पीतांबरपुर एवं सतबरवा के लिये भी संबद्ध किया गया.शिविर में एलिम्को कंपनी से आये विशेषज्ञों द्वारा कुल 21 प्रकार की विकलांगता वाले दिव्यांगों का निबंधन किया गया. सदर,नीलांबर-पीतांबरपुर,एवं सतबरवा के कुल 84 लोगों का किया गया परीक्षण दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में सदर,नीलांबर-पीतांबरपुर,एवं सतबरवा से आये कुल पंजीकृत 84 दिव्यांगों का एलिम्को की ओर से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण किया गया.इसी तरह अन्य प्रखंड कार्यालयों में यह शिविर लगाया जायेगा जहां छुटे दिव्यांग भी अपना मूल्यांकन कर सकेंगे.दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर के लिए तेजस्विनी परियोजना के जिला समन्वयक जनवरी विश्वकर्मा को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है. विज्ञापन उपायुक्त ने ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में दिव्यां...