पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन एक अगस्त को किया जाएगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा की तारीख का एलान किया।
गौरतलब है कि नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। पिछले साल 15 लाख छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा को दिया था।
इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक विनीत जोशी ने घोषणा की थी कि नीट यूजी परीक्षा साल में एक बार ही आयोजित होगी। उन्होंने कहा था कि नीट यूजी परीक्षा तारीख की घोषणा इस हफ्ते की जाएगी। जैसे ही नीट यूजी परीक्षा 2021 की तिथि जारी होगी अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि नीट यूजी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। लेकिन, अब यह साफ हो गया है कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन साल में एक बार ही होगा।शिक्षा मंत्रालय इस परीक्षा को साल में दो बार आयोजित कराना चाहता था, लेकिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं था। ऐसे में अब यह परीक्षा साल में एक ही बार आयोजित होगी। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए कराता है।
नीट 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आवेदनकर्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
-फॉर्म भरने के बाद आपको फीस जमा करनी होगी।
-इसके बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।
नीट परीक्षा का आयोजन 11 भाषाओं में होगा। अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरते वक्त परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं। यह परीक्षा 720 अंको की होती है।
Comments
Post a Comment