पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 ईक्षुक कामगार जल्द करे आवेदन विश्रामपुर नगर परिषद् क्षेत्र के मजदूरों को अब नप परिवार की ओर से पूरे लॉक डाउन में काम की व्यवस्था की जा रही है ताकि उनके परिवार में रोटी की किल्लत न हो।नप के सहायक नगर आयुक्त एमडी परवेज आलम ने कहा की मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत क्षेत्र में बाहर से आए सभी मजदूर भाईयो को हम लोग प्राथमिकता के साथ रोजगार उपलब्ध करा रहे है ताकि महामारी के इस विकट परिस्थिति में उन्हे व उनके परिजनो को रोजगार को लेकर किसी तरह की दिक्कत न हो।उन्होंने कहा की नगर में नहर की सफाई व गहरी करण का कार्य किया जा रहा है जिसमे इक्षुक कामगार आवेदन देकर काम पा सकते है।वही नगर प्रबंधक सुभाष हेमर्म ने बताया की श्रमिक योजना के तहत जो भी वर्कर काम करना चाहते है अविलंब नप कार्यालय आ कर आवेदन जमा कर सकते है। उक्त मौके पर नगर आयुक्त एमडी परवेज आलम, सिटी मैनेजर सुभाष हेमरम, जेई अमन राज,मुकेश कुमार, अजीत कुमार, सुपरवाइजर दीपक कुमार सहित कार्यालय के कई कर्मचारी मौजूद रह...