Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टेलीकॉम टावर

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

टेलीकॉम टावर लगाने के लिए अब जिला स्तर पर अनुमति मिलेगी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 टेलीकॉम टावर लगाने के लिए अब जिला स्तर पर अनुमति मिलेगी।पहले राज्य स्तर पर इसकी अनुमति दी जाती थी।उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि अब नये नियम के आधार पर जिला स्तर पर समिति द्वारा टलीकॉम टावर लगाने की अनुमति दी जाएगी।इसके तहत आवेदन देने के 60 दिनों के अंदर समिति संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर टावर लगाने की अनुमति पर निर्णय लेगी।60 दिनों से अधिक समय तक लंबित आवेदन स्वत: स्वीकृत माने जाएंगे।इसे लेकर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक में उपायुक्त श्री रंजन  ने संबंधित पदाधिकारियों को समय पर आवेदनों की जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया है। विज्ञापन नपा क्षेत्र में टावर आवेदन के लिए 20 हज़ार शुल्क टावर के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ नगरपालिका क्षेत्र के लिए 20 हजार रुपये प्रति टावर,नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 15 हजार रुपये प्रति टावर व ग्राम पंचायत क्षेत्र के लिए 10 हजार रुपये प्रति टावर की राशि निर्धारित है।आवेदन अस्वीकृत होने पर पांच हजार की कटौती कर बाक...