Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टोल प्लाजा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मांडर टोल प्लाजा के शुरू होते ही बदहाल व्यवस्था से अफरा तफ़री का माहौल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मांडर टोल प्लाजा के शुरू होते ही बदहाल व्यवस्था से अफरा तफ़री का माहौल, एम्बुलेंस भी फंसे जाम में, कई आक्रोषित वाहन चालको से तू तू मैं मैं. अभी स्थिति नियंत्रण में डालटेनगंज रांची रोड मैं आज से मांडर के पास टोल टैक्स लेना सरकार द्वारा शुरू कर दिया गया है अभी तक फोरलेन का काम पूरा नहीं हुआ है कंट्री और सॉस के पास तो बिल्कुल ही रोड खराब है आज 22 मार्च को रांची रांची की ओर जाने वाले वाहनों के मिलो लंबी कतार लग गई जाम और गर्मी से लोग हलकान हो गए सरकार से आग्रह है कि जब तक रोड का निर्माण पूर्ण हो जाए और टोल टैक्स लेने क्या स्थान पर छह लेन का निर्माण ना हो तब तक टोल टैक्स वसूली बंद की जाए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छोटे निजी  वाहनों को टोल टैक्स मुक्त रखा गया है माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से आग्रह है कि सिर्फ व्यवसायिक वाहनों पर टोल टैक्स लिया जाए निजी वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए विनोद उदयपुरी अध्यक्ष डाल्टनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स