पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 महिलाओं को सम्मान देना सौभाग्य की बात :- अविनाश देव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संत मरियम स्कूल के प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l पुष्पवर्षा और चंदन के तिलका लगाकर सभी का स्वागत किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में मेदिनीनगर नगर निगम के वर्तमान महापौर श्रीमती अरुणा शंकर उपस्थित रही l महापौर , पांकी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य श्रीमती लवली गुप्ता और संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया l दीप प्रज्वलन के बाद राम श्याम बंधु ने संगीत की मधुर स्वरों से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया l विज्ञापन स्वागत अभिभाषण सह विषय प्रवेश कराते हुए श्री अविनाश देव ने कहा कि अनेक अड़चनें होने के बावजूद बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा म...