पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
महिलाओं को सम्मान देना सौभाग्य की बात :- अविनाश देव
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संत मरियम स्कूल के प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l पुष्पवर्षा और चंदन के तिलका लगाकर सभी का स्वागत किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में मेदिनीनगर नगर निगम के वर्तमान महापौर श्रीमती अरुणा शंकर उपस्थित रही l महापौर , पांकी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य श्रीमती लवली गुप्ता और संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया l
दीप प्रज्वलन के बाद राम श्याम बंधु ने संगीत की मधुर स्वरों से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया l विज्ञापन
स्वागत अभिभाषण सह विषय प्रवेश कराते हुए श्री अविनाश देव ने कहा कि अनेक अड़चनें होने के बावजूद बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है l आज बेटियां अपने अथक परिश्रम से सफलता की लकीर खींच कर समाज के रूढ़िवादी सोच वाले लोगों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है l वर्तमान समय में भी महिलाओं की स्थिति उनके शादी विवाह में आने वाली दहेज़ समस्याएं और उसके बाद होने वाले अत्याचार कम नहीं होना इस बात का प्रबल सबूत है कि आज भी महिलाएं पुरुषों के बराबर स्वतंत्र नही है l आज भी समाज के कुछ लोग बेटियो को अपनी जंजीरों में जकड़ कर रखना चाहते हैं l फिर हम बेहतर , समृद्ध , शिक्षित समाज परिकल्पना कैसे करेंगे ??
हम जानते है की घर परिवार से लेकर देश को समृद्ध शिक्षित बनाने के लिए इन महिलाओं का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है , प्रतीकार्थ यह है की इनके विकास के बिना समाज और देश के विकास की परिकल्पना भी संभव नहीं है l
श्री देव ने समाज के तमाम लोगों से आग्रह किया अनुरोध किया की घर में बेटियों के जन्मोत्सव के बाद उत्सव मनाए क्योंकि बेटियां टेंशन नहीं टेंन सन के बराबर होती है बस आवश्यकता है इन्हें आसमान में बिचरने की आजादी देने की ,इनके पंखों को खोलने की, इनके हौसलों को बढ़ाने की इसके बाद परिणाम से हम सभी अवगत होंगे कि स्वयं के विकास के साथ-साथ महिलाएं किस प्रकार घर समाज तथा देश के उत्तरोतर विकास में अपना योगदान देती है ??
पांकी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्या श्रीमती लवली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं ही दूसरे महिलाएं की शत्रु हैं l समाज में व्याप्त अनेक व्यभचारो के लिए महिलाओं का योगदान समान है l महिलाओं के वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी अगर किसी की बेटियां बहू और पत्नी किसी कारण बस थोड़ी देर से घर पहुंचे तो उनके चरित्र पर सवाल खड़ा करना इस बात का सबूत है कि आज भी महिलाओं को जगह जगह परीक्षाएं देनी पड़ती है उन्हें अनेक बुरे दौर से गुजर कर आगे बढ़ना पड़ता है लेकिन संतोषप्रद बात यह है कि ऐसे अनेक मुश्किलों का सामना करते हुए महिलाएं आज शिखरों को छू रही है l
महिलाओं को विभिन्न क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत :- महापौर
मुख्य अतिथि मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर श्रीमती अरुणा शंकर ने सर्वप्रथम संत मरियम स्कूल की प्रसंशा की l स्कूल की बेहतर व्यवस्था और कार्यप्रणाली के लिए उन्होने स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव को बधाई दिया l l अपने संबोधन मे उन्होने कहा की हम उस देश मे रहते है जहां इस देश को भारत माता के तौर पर जाना जाता है l यह सम्मान है कि माताओं , बेटियों के प्रति सदियों से भारत में सदैव आदर का भाव रहा है l हम सभी को एक ऐसे समाज निर्माण पर जोर देना चाहिए जहां सभी बेटियां सुरक्षित महसूस कर सकें तभी महिला दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी l समाज में बेहतर बदलाव के लिए महिलाओं को स्वतंत्रता देना ही एकमात्र विकल्प है क्योंकि बेटियों को शिक्षित किए बिना हम शिक्षित घर की परिकल्पना कतई नहीं कर सकते l आज आवश्यकता है हैं कि वर्तमान समय में सभी लोग घर से लेकर बाहर तक महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें l
मुख्य अतिथि के अभिभाषण के बाद विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं/छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र , गुलाब , शॉल , और उपहार देकर सम्मानित किया गया l
सम्मानित होने वालों में
कला क्षेत्र में
साक्षी सिमरन, मुस्कान कुमारी , मनीषा सिंह, मुनमुन चक्रवर्ती ,ममता सिन्हा पूजा वर्मा ,काजल राज और आशा ठाकुर
राजनीति क्षेत्र में
नीतू सिंह रूपा सिंह मीणा गुप्ता लवली गुप्ता सुशीला मिश्रा ,
सामाजिक क्षेत्र मैं
शर्मिला शुमी शीला श्रीवास्तव संध्या शेखर मुन्नी कुमारी
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए
मीनाक्षी करण, चंचला सिंह ,डॉली कुमारी
खेल क्षेत्र में
अफसा, राधा कुमारी ,गुनगुन प्रिया, साक्षी वर्मा ,स्नेहलता दुबे, निधि उपाध्याय
खेती-बाड़ी के क्षेत्र में सुषमा कुमारी को सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष देव, मंच संचालनकर्ता साहा सर , ललन प्रजापति , आनंद कुमार समेत संत मरियम की पूरी टीम का सामूहिक योगदान रहा l
Comments
Post a Comment