पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने खेल निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित "आजादी का अमृत महोत्सव" के मौके पर आयोजित साइकिल रैली का उद्घाटन स्वयं साइकिल चलाकर की
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज खेल निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित "आजादी का अमृत महोत्सव" के मौके पर आयोजित साइकिल रैली का उद्घाटन स्वयं साइकिल चलाकर की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमसभी को गर्व है कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत का लोकतंत्र इन वीर सपूतों की कुर्बानी की ही देन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोकतंत्र को स्थापित करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल, संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, वीर बुधु भगत सहित कई वीर सपूतों ने अहम भूमिका निभायी। आज के दिन मैं इन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित "आजादी का अमृत महोत्सव" का आयोजन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक है। आप सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ...