पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 भवनाथपुर बाजार स्थित उप डाकघर में लगा कंप्यूटर बीते 6 महीनों से खराब रहने से स्पीड पोस्ट सहीत सभी ऑनलाइन सेवा बंद है । डाक विभाग की लापरवाही के कारण कंप्यूटर खराब के बाद भी 6 महीने से नही बने कंप्यूटर में आये दिन तकनीकि खराबी से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। जबकी उप डाकघर में दूर-दराज से पहुंच रहे ग्रामीण कंप्यूटर खराब होने से मायूस होकर वापस लौटने को विवश हो रहे हैं। 6 महीनों से कंप्यूटर खराब है लेकिन विभागीय स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खराब होने के कारण स्पीडपोस्ट के लिए 10 किलोमीटर दूर दराज से आये ग्रामीणों लोग निराश होकर 5 किलोमीटर दूर टाउनशिप डाक घर में जाकर स्पीडपोस्ट करा रहे है। लेकिन बाकी का इंट्री नही हो रहा है। इस सम्बंध में जब पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं एक सप्ताह से आया हूँ कम्प्यूटर खराब है। लेकिन मैं जबसे आया हूँ तो सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा हूँ। एक से दो दिन में मैनुअल स्पीड पोस्ट सेवा शुरू कर दी जाएगी। वहीं शीघ्र ही कंप्यूटर को ठीक करा दिया जाएगा ताकि ऑनलाइन बुकिंग, रजिस्ट्री...