Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जागरूकता रथ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आयुक्त ने नैनो यूरिया जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू प्रमंडल के गांवों में नैनो यूरिया के प्रति किसानों को जागरूक करेगा रथ पलामू प्रमंडल के किसानों को नैनो यूरिया के प्रति जागरूकता के लिए आयुक्त जटा शंकर चैधरी ने आज हरी झंडी दिखाकर नैनो यूरिया रथ को रवाना किया। रथ रवानगी के मौके पर आयुक्त जटा शंकर चैधरी ने कहा कि इफको द्वारा नैनो यूरिया बनाया गया है। इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि किसानों को इसका फायदा मिले। किसानों को नैनो यूरिया का बेहतर उपयोग लगेगा, तो वे इसका उपयोग करेंगे। इसे लाने-ले-जाने में आसानी होगी। किसान फसल पर इसका स्प्रे करें, इसकी उपयोगिता को समझें और इसके उपयोग को बढ़ायें।  इफको के क्षेत्र अधिकारी दिवाकर पुरान ने बताया कि नैनो यूरिया तरल सहकारी संस्था इफको ने किसानों के लिए नैनो यूरिया उपलब्ध कराया है। किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से रथ को रवाना किया गया। यह रथ 15 दिनों तक पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण करेगा एवं नैनो यूरिया के उपयोग एवं लाभ के संबंध में ...

10वें दिन जागरूकता रथ का समापन, लोगों ने कहा-दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  डालटनगंज के कोविड जागरूकता रथ के जरिए पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों फैलाई गई जन जागरूकता जिला अस्पताल के सहयोग से हुआ मास्क एवं पंपलेट का वितरण, टीकाकरण में गति लाने की अपील ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम किसान एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि विस्तार की दी गई जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा जागरूकता रथ से चलाए जा रहे कोविड जागरूकता अभियान का रविवार को 10वें दिन समापन हुआ। अंतिम दिन रथ के माध्यम से चैनपुर एवं सदर प्रखंड के बाजार, बस स्टैंड, गली-मुहल्ले एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संबंध में जागरूकता फैलाई गई। यहां लोगों को वाहन द्वारा प्रसारित ऑडियो संदेश के जरिए कोरोना से बचाव, उपयुक्त व्यवहार, 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण, कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से सावधान रहने के उपाय बताए गए। वाहन पर इन विषयों से संबंधित जानकारियां भी प्रकाशित की गई हैं।  विज्ञापन विगत 10 दिनों के दौरान रथ के म...

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर ई-श्रम कार्ड जागरूकता रथ को रवाना किया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू जिला अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जागरूक कर उनका ई-श्रम पोर्टल में शत प्रतिशत निबंधन कराने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया.मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि ई-श्रम जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडो में भ्रमण कर असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल में निबंधन कराने से लाभ,निबंधन कराने हेतु पात्रता,निबंधन हेतु आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देते हुए ई-श्रम पोर्टल में निबंधन कराने हेतु जागरूक करेगा.ई श्रम पोर्टल पर 16 से 59 वर्ष क़े असंगठित क्षेत्र के श्रमिक निशुल्क निबंधन करवा सकते हैं.डीसी ने सभी श्रमिको को आधार कार्ड,बैंक पासबुक,नॉमिनी का आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर के साथ प्रज्ञा केंद्रों में निशुल्क निबंधन कराने की अपील करते हुए कहा इसे अपने मोबाइल से भी निबंधन किया जा सकता है. सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए ई श्रम पोर्टल पर निबंधन करवाया जा रहा है ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिया...