पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डालटनगंज के कोविड जागरूकता रथ के जरिए पलामू प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों फैलाई गई जन जागरूकता
जिला अस्पताल के सहयोग से हुआ मास्क एवं पंपलेट का वितरण, टीकाकरण में गति लाने की अपील
ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम किसान एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि विस्तार की दी गई जानकारी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा जागरूकता रथ से चलाए जा रहे कोविड जागरूकता अभियान का रविवार को 10वें दिन समापन हुआ। अंतिम दिन रथ के माध्यम से चैनपुर एवं सदर प्रखंड के बाजार, बस स्टैंड, गली-मुहल्ले एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संबंध में जागरूकता फैलाई गई। यहां लोगों को वाहन द्वारा प्रसारित ऑडियो संदेश के जरिए कोरोना से बचाव, उपयुक्त व्यवहार, 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण, कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से सावधान रहने के उपाय बताए गए। वाहन पर इन विषयों से संबंधित जानकारियां भी प्रकाशित की गई हैं। विज्ञापन
विगत 10 दिनों के दौरान रथ के माध्यम से जिला अस्पताल, पलामू की ओर से उपलब्ध कराए गए मास्क एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया। लोगों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रथ के माध्यम से कई जरूरी जानकारियां उन्हें मिली हैं। टीकाकरण को लेकर लोगों ने कहा कि हम सभी मिलकर वैसे लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लिया है।
पीएम किसान एवं अन्न योजना की भी जानकारी दी गई
जागरूकता रथ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अवधि विस्तार एवं पीएम किसान योजना के तहत किसान कल्याण एवं ग्रामीण समृद्धि आदि योजनाओं के संबंध में भी जानकारियां प्रकाशित की गई थीं।
कमिश्नर-डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना
कोविड जागरुकता रथ 21 जनवरी को पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, प्रभारी सिविल सर्जन-सह-जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर एवं डीपीएम दीपक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
Comments
Post a Comment