पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने कहा है की एनएच 98 सदाबह नदी के पुल पर पड़वा मोड़ के पास एप्रोच निर्माण के कारण प्रतिदिन जाम लगता है।सैकड़ो यात्रियों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है। लोकल लोग और परेशानी खड़ा कर देते हैं। कभी-कभी आधा घंटा तक जाम लग जाता है। इसलिए पलामू जिला प्रशासन एवं पलामू पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि उक्त पुल का एप्रोच निर्माण में नवा बाजार थाना और पड़वा थाना दोनों क्षेत्र पड़ता है। दोनों क्षेत्र से एक-एक कॉन्स्टेबल को ड्यूटी लगा दिया जाए तो जाम का समस्या का समाधान हो जाएगा और नियम के अनुसार एक दूसरे साइड की गाड़ियों को थोड़ा जाए। इस प्रकार जाम स्वतः समाप्त हो जाएगा।