Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जमीन दाखिल खारिज

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दाखिल खारिज को लेकर विश्रामपुर अंचल के घासीदाग पंचयात में लगाया गया कैंप

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार जमीन का दाखिल खारिज को लेकर जिले के विभिन्न पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को विश्रामपुर अंचल क्षेत्र के घासीदाग  पंचायत में कैंप लगाया गया,जहां दाखिल खारिज से संबंधित मामलों में आवेदक के आवेदनों एवं उसके साथ संलग्न दस्तावेजों की जांच की गई। जांचोपरांत आवेदनों को ऑनलाईन प्रविष्टि कराई गयी। कैंप में आपसी बटवारा एवं उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण हेतु आवेदन प्राप्त किया जा रहा था। आपसी बटवारा के आधार पर नामांतरण हेतु अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें आपसी, पारिवारिक बटवारा का नोटरी पब्लिक द्वारा निर्गत शपथ पत्र, न्यायालय द्वारा पार्टीशन सूट में पारित आदेश की प्रति, निबंधन बटवारा की दस्तावेज की प्रति, संबंधित राजस्व ग्राम प्रधान, मुखिया द्वारा सत्यापित प्रतिवेदन, अन्याय, खतियानी रैयतों के उत्तराधिकार नामांतरण के आधार पर नामांतरण हेतु अपलोड किए जाने वाले जमीन से संबंधित दस्तावेज, वंशावली का नोटरी पब्लिक द्वारा निर्गत शपथ पत्र, पंजी-2 के रैयत का मृ...