पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की.समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने छात्रों का खाता खोलने, छात्रवृत्ति,पोशाक,पाठ्य पुस्तक, साईकिल वितरण आदि की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए.वहीं जिला स्तर पर छात्रवृत्ति योजना के तहत किए जा रहे कार्यो की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए.छात्रवृत्ति,पोशाक वितरण,पाठ्य पुस्तकें आदि सामग्रियों के भुगतान के लिए छात्रों का बैंक खाता खोलने संबंधी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया.उन्होंने स्मार्ट क्लास और टैब लैब क्लास को सुचारू रूप से संचालित करने एवं इसका मॉनिटरिंग करने की भी बात कही. विज्ञापन जिले के स्कूलों में ही बनेगा बच्चों का जाति प्रमाण पत्र उपायुक्त ने कहा कि जिले के स्कूलों में बच्चों का जाति प्रमाण पत्र संबंधित स्कूलों में ही बनाया जायेगा.इसके लिये प्रज्ञा केंद्रों से स्कूलों को टैग कर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा साथ ही प्रत्येक स्कूलों में राजस्व कर्मचारी को भी टैग क...