पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से शत प्रतिशत बच्चों को लाभान्वित करें: उपायुक्त
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित डीजी साथ कार्यक्रम की समीक्षा की।उन्होंने डीजी साथ कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की प्रखंडवार जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर अभी स्कूल बंद है ऐसे में व्हाट्सएप का भरपूर उपयोग करते हुए डेली कंटेंट फोरवर्डिंग निरंतर रूप से करते रहने की बात कही ताकि बच्चों को पठन-पाठन में कोई समस्या ना आये।विज्ञापन
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने का दिया निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के माध्यम से सामान्य वर्गों के छात्रों को विभिन्न माह में अलग अलग दर का स्कॉलरशिप दिया जाता है।उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 के बच्चों को दिया जाता है ऐसे में उन्होंने शिक्षा पदाधिकारियों को कल्याण पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर ऐसे भी सामान्य वर्ग के बच्चों को आच्छादित करने की बात कही।
इसके अलावे उपायुक्त श्री रंजन ने शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे बच्चों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपलब्ध कराई गयी किताबों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने एवं बच्चों को उपलब्ध कराए गए किताबों की जांच करने का निर्देश दिया।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति की हुई समीक्षा
बैठक में उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय में जिम,वाई-फाई की सुविधा,बाउंडरी वाल,वेंडिंग मशीन,सीसीटीवी,की अद्यतन जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने संबंधित वार्डन को नये सत्र में एडमिशन हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही।
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन के अलावा सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक,एडीपीओ,सभी प्रखंडों के बीइइओ,बीपीओ,कनीय अभियंता आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment