Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भोजपुरी फिल्म

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

भूमिका फिल्म' के बैनर तले, पुलिन मित्रा के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म " सितमगर " की शूटिंग जारी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी ' भूमिका फिल्म' के बैनर तले, पुलिन मित्रा के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म " सितमगर " की शूटिंग जारी है! इस फिल्म की शूटिंग मुख्य तौर पर पड़वा, मलय डैम, माधुरी जंगल और केचकी संगम तट की खूबसूरत वादियों में चल रही है । पलामूं का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्म निर्माण के लिए बेहद उपयुक्त है । स्थानीय प्रतिभा को तराशने एवं एक उचित प्लेटफार्म देने की मंशा से डायरेक्टर पुलिन मित्रा इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं और उनका कहना है कि साल में कम से कम तीन फिल्म जरूर बनाएंगे और स्थानीय लोगों को मौका देंगे ।  विज्ञापन अभिनेत्री रागिनी मुंबई से आई हैं, जबकि मेकअप डायरेक्टर तारक चौधरी कोलकाता से एवं देवाशीष जी कोलकाता से आए हैं जो अस्सि टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं कमलरंजीत, बलराम झा, मनोज पंडित, हमीद, उमाशंकर मिश्रा, युगांत बद्री पांडे, चरित्र भूमिका में शर्मिला शुमि एवं रिनू शर्मा  हैं! यह फिल्म इस महीने तैयार हो जाएगी