पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच भंडारगढ़ा स्थित रेल लाइन के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा मिला।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच भंडारगढ़ा स्थित रेल लाइन के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा मिला। इसकी पहचान अबतक नहीं हुई है। सुचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने चंदवा सीएचसी प्रभारी नंदकुमार पांडे से तत्काल एम्बुलेंस के लिए बात की। अयुब खान ने अस्पताल के एम्बुलेंस लेकर रेल लाइन पहुंचे। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा को फोन पर दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से अयुब खान और मो0 इम्तियाज ने एम्बुलेंस में व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक रमेश प्रसाद गुप्ता के देख रेख में ईलाज चल रहा है। चिकित्सक और थाना के चौकीदार सदीक अंसारी, अस्पताल कर्मी धनेश्वर प्रसाद, प्रवीन कुमार, रमेश राम, बीरबल उरांव, ड्रेसर सुनीता कुजुर के द्वारा नाम पता पुछे जाने पर वह व्यक्ति साफ नहीं बोल पा रहा है। व्यक्ति कहां का है यह पता नहीं चल पा रहा है।