पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामूः नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 10 लाख की इनामी माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमनजी को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस की कोई भी अधिकारी इस पर बोलने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार सीताराम रजवार से पुलिस की स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है. जबकि सीताराम रजवार के पकड़े जाने के बाद नक्सलियों खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया गया है. सीताराम रजवार बिहार के औरंगाबाद के नबीनगर में एनटीपीसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दो दशक से भी अधिक समय से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में सक्रिय था. सीताराम रजवार बिहार और झारखंड में 25 से अधिक जवानों के शहीद होने की घटनाओं में शामिल रहा है. एके 56 रखता था सीताराम रजवार सीताराम रजवार हर पल अपने साथ एके 56 रखता था. माओवादी में वह एक दस्ता सदस्य के रूप में शामिल हुआ था और अपने कार्य को बदौलत वह जोनल कमांडर बन गया. सीताराम रजवार पर झारखंड और बिहार में 70 सभी अधिक बड़े नक्सली हमले को अंजाम देने क...