पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 किसानों का चयन व अनुदान पर बीज वितरण में पारदर्शिता रखें : उपायुक्त पलामू उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन ने आज दिनांक 24 नवम्बर 2020 को कृषि, सहकारिता, उद्यान, मत्स्य, गव्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यों में प्रगति लाने सहित अन्य निर्देश दिये। उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा में सबसे पहले प्रखण्डों में 24 नवंबर से 27 नवंबर तथा 2 दिसम्बर को लाभुकों को केसीसी से आच्छादित करने वाले शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में मौजूद कृषि पदाधिकारी को शिविर में एटीएम तथा बीटीएम से सहयोग लेने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि पलामू जिले में सामान्य निधि लाभुकों की संख्या 1 लाख ,44 हज़ार 964 है। ऐसे में इस 5 दिनों की शिविर में ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को केसीसी से आच्छादित करने की जरूरत है। उपायुक्त ने बैंकों के सहयोग से लाभुकों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि किसानों के लिए यह समय काफी बेहतर है। किसानों को अगर केसीसी ...