पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अगर आप ICICI बैंक या SBI या फिर किसी और बैंक के कस्टमर हैं तो आपके पास एक मैसेज जरूर आया होगा, जिसमें ये कहा गया है कि 30 सितंबर से आपके कार्ड से इंटरनेशनल लेन-देन की सेवाएं बंद की जा रही हैं. तो आप घबराएं नहीं. ये आपकी सुरक्षा के लिए ही किया गया है।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 अगर आप ICICI बैंक या SBI या फिर किसी और बैंक के कस्टमर हैं तो आपके पास एक मैसेज जरूर आया होगा, जिसमें ये कहा गया है कि 30 सितंबर से आपके कार्ड से इंटरनेशनल लेन-देन की सेवाएं बंद की जा रही हैं. तो आप घबराएं नहीं. ये आपकी सुरक्षा के लिए ही किया गया है. दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने डेबिट और क्रेटिड कार्ड को लेकर बढ़ रहे फ्रॉड्स को रोकने के लिए सभी बैंकों को आदेश दिया था कि वो बेवजह ही ग्राहकों के कार्ड में इंटरनेशनल सुविधाएं न दें, जबतक कि ग्राहक खुद इसकी मांग न करे। इसके अलावा भी कई और बदलाव आज यानि 30 सितंबर से आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड को लेकर हुए हैं, जिससे आपका अपने कार्ड पर बेहतर नियंत्रण होगा और धोखाधड़ी का खतरा भी घटेगा। आज से कार्ड को लेकर क्या बदलाव? शुरुआत में आप अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ PoS (Point of Sale) से पेमेंट करने या ATM से पैसा निकालने में ही कर सकेंगे. ये बदलाव सभी मौजूदा कार्ड्स, नए कार्ड्स या हाल फिलहाल में रीन्यू कार्ड्स पर लागू होगा। नए जारी हुए कार्ड्स का इस्तेम...