Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पथ निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रेहला गढ़वा रंका गोदरमाना पथ सहित झारखंड में 20 सड़कों को मिली स्वीकृति, देखिए लिस्ट

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड : पथ निर्माण विभाग ने राज्य के अलग अलग जिलों के 20 सड़कों को स्वीकृति मिल गयी है, इससे पहले राज्य के 68 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गयी थी, इस तरह से इस साल 88 सड़क योजनाओं की स्वीकृति दे दी गयी है. इसके अलावा विभाग ने इंटरनेशनल जेएससीए स्टेडियम धर्वा स्थित सड़कों को दुरूस्त करने का निर्णय लिया गया है. स्टेडियम के नॉर्थ, साउथ और वेस्ट गेट व जगन्नाथ मैदान से धुर्वा गोल चक्कर तक सड़कों की क्वालिटी में सुधार किया जाएगा. विज्ञापन वहीं धुर्वा गोलचक्कर से वीर कुंवर सिंह चौक तथा ज्युडिशयल एकेडमी तक की सड़कों को बेहतर करने का निर्णय लिया गया है. इन सभी योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है. करीब 10 हजार करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुका है. विभाग ने अब तक 1200 किमी सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है. इसके तहत तकरीबन 1500 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई है. इन प्रमुख योजनाओं को मिली स्वीकृति साहिबगंज के बोरियो- राजमहल पथ. रेहला- गढ़वा-रं...

लम्बे समय से इंतजार के बाद पांकी मेदिनीनगर पथ निर्माण की स्वकृति डॉ शशिभूषण मेहता ने दिलाई

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह +917979886793 पांकी :लम्बे समय से इंतजार का बाद पांकी मेदिनीनगर पथ निर्माण की स्वकृति दिलाने पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता जी को क्षेत्र आगमन पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार गाजेबाजे के साथ स्वागत किया। विधायक डॉ मेहता का स्वागत पांकी में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में काफ़ी उत्साह देखा गया। मौके पर विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि जब मैं विधायक नही था तब भी गरीब गुरबों का सेवा किया हूँ और आज भी उनलोग का आवाज बुलंद कर रहा हूं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, रौशन सिंह, राजदेव मेहता, रंजय ठाकुर, चंदन कुमार गुप्ता,बाल्मिकी सिंह, अरुण सिंह, राजन सिंह, उपेंद्र गुप्ता, बलराम गोस्वामी,कुंदन सिंह, ललन भुईया, मनोज सिंह , कृष्णा मेहता, कार्तिक सिंह,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। विज्ञापन