Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विधानसभा घेराव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आजसू पार्टी के द्वारा सोमवार को विधानसभा के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं : बबलू गुप्ता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आजसू पार्टी के द्वारा सोमवार को विधानसभा के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं यह कहना है आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बब्लू गुप्ता का।श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिस तरह से पूरे प्रदेश में आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया वो निंदनीय है।लोकतंत्र में जन आंदोलन को सरकारी मिशनरी के सहारे कुचलना जनभावना का निरादर है।उन्होंने कहा है कि आजसू पार्टी आंदोलन की पार्टी है और इसके कारण सरकार के तमाम प्रतिरोध के बावजूद हजारों कार्यकर्ता रांची में आयोजित विधानसभा घेराव में शामिल होकर सरकार को करारा जवाब दिया है।उन्होंने उन तमाम कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है जिसके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ है । विज्ञापन