Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नौकरी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड से मैट्रिक इंटर पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही झारखंड में नौकरी मिलेगी।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSCC) द्वारा आयोजित ग्रेड III-IV की सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य भाषाओं की सूची से हिंदी और संस्कृत को हटा दिया गया है जबकि उर्दू एवं क्षेत्रीय भाषाओं को बरकरार रखा गया है।झारखंड से मैट्रिक इंटर पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही झारखंड में नौकरी मिलेगी। विज्ञापन

युवाओं को कैसे मिले नौकरी, चार परीक्षाओं के रिजल्ट पर दो साल से कुंडली मारे बैठा है ,झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली गयी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार उम्मीदवार दो साल से अधिक समय से कर रहे हैं. उम्मीदवारों को आयोग की ओर से यह जानकारी भी नहीं मिल रही है कि जो परीक्षाएं उन्होंने दी हैं, उनका परिणाम कब जारी किया जायेगा. इन परीक्षाओं का परिणाम नहीं किया गया है जारी झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2018, विशेष सेवा आरक्षी (क्लोज कैडर) प्रतियोगिता परीक्षा 2018, कारा वाहन चालक प्रतियोगिता परीक्षा 2018 के अलावा इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2017 का परिणाम अब तक नहीं जारी किया गया है.

जिला नियोजन कार्यालय में लगे शिविर में कई प्राइवेट कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  भर्ती शिविर में 139 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी   जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार को जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अभियान के तहत जिला नियोजन कर्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन कर 139 बेरोजगारों को विभिन्न निजी कंपनियों में नियोजन के लिए चयन किया गया।जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के बाद इस जॉब कैंप का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि नियोजक के रूप में अतुल्य एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता,द्वारा 200 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 130 अभ्यर्थियों का चयन मशीन ऑपरेटर के रूप में किया गया वहीं एक अन्य अभ्यर्थी का चयन  फील्ड सुपरवाइजर के पद पर किया गया। डालटनगंज के वी मार्ट रिटेल द्वारा 8 लोगों का चयन सेल्स एसोसिएट के पद पर किया गया जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार को आयोजित भर्ती कैंप में डालटनगंज के  वी मार्ट रिटेल द्वारा 8 लोगों का चयन सेल्स एसोसिएट के पद पर किया गया।उन्होंने बताया की वी मार्ट रिटेल द्वारा अभ्यर्थी की शैक्...