पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
भर्ती शिविर में 139 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार को जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अभियान के तहत जिला नियोजन कर्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन कर 139 बेरोजगारों को विभिन्न निजी कंपनियों में नियोजन के लिए चयन किया गया।जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के बाद इस जॉब कैंप का आयोजन किया गया था।
उन्होंने बताया कि नियोजक के रूप में अतुल्य एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता,द्वारा 200 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 130 अभ्यर्थियों का चयन मशीन ऑपरेटर के रूप में किया गया वहीं एक अन्य अभ्यर्थी का चयन फील्ड सुपरवाइजर के पद पर किया गया।
डालटनगंज के वी मार्ट रिटेल द्वारा 8 लोगों का चयन सेल्स एसोसिएट के पद पर किया गया
जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार को आयोजित भर्ती कैंप में डालटनगंज के वी मार्ट रिटेल द्वारा 8 लोगों का चयन सेल्स एसोसिएट के पद पर किया गया।उन्होंने बताया की वी मार्ट रिटेल द्वारा अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के उपरांत इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित 139 अभ्यर्थियों को जिला नियोजन पदाधिकारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
भर्ती कैंप के द्वारा चयनित कुल 139 अभ्यर्थियों को जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान उन्होंने भर्ती कैंप में आये हुए सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों को कैरियर मार्गदर्शन देने के साथनियोजनालय में निबंधन के फायदों पर प्रकाश डाला।उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पलामू में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से ऐसे भर्ती कैंपों का आयोजन किया जायेगा।
*============================*
*कोरोना वायरस टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950*
*जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-222077*
*================*
*#Team PRD(Palamu)*
Comments
Post a Comment