Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पोषण रथ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कुपोषण दूर करने में लोगों को जागरूक करेगा पोषण रथ:डीसी सबकी सहभागिता से ही कुपोषण मुक्त होगा पलामू: उपायुक्त उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किए गए पोषण जागरूकता रथ से लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा।मौके पर उपायुक्त ने कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण हेतु आम जनों से सहयोग की अपील की।उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत पोषण रथ 30 दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंड, पंचायत व गांवों में जाकर आम जनों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल,स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा।इस दौरान उपायुक्त द्वारा मौके पर उ...

निरसा में निकाला गया पोषण रथ

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पोषण अभियान के तहत आज निरसा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय, अंचल अधिकारी सह प्रखंड प्रमुख श्री एम.एन. मंसुरी, प्रखंड चिकित्सक श्री संतोष कुमार ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ को रवाना करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर चल रहे पोषण अभियान अंतर्गत रथ द्वारा महिलाओं को पहले सुनहरे 1000 दिन, पौष्टिक आहार, अनीमिया, डायरिया और स्वच्छता और साफ सफाई जैसे 5 सूत्र पर जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक श्री नितीश कुमार पाठक, महिला पर्यवेक्षिका मिटुल मिश्रा, ममता झा, कइरण कुमारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।