पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
पोषण अभियान के तहत आज निरसा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय, अंचल अधिकारी सह प्रखंड प्रमुख श्री एम.एन. मंसुरी, प्रखंड चिकित्सक श्री संतोष कुमार ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रथ को रवाना करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर चल रहे पोषण अभियान अंतर्गत रथ द्वारा महिलाओं को पहले सुनहरे 1000 दिन, पौष्टिक आहार, अनीमिया, डायरिया और स्वच्छता और साफ सफाई जैसे 5 सूत्र पर जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक श्री नितीश कुमार पाठक, महिला पर्यवेक्षिका मिटुल मिश्रा, ममता झा, कइरण कुमारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment