पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 JEE Mains Result 2020: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2020 देने वाले छात्रो के लिये एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल 1 से 6 सितंबर तक पूरे देश भर में आयोजित की गई जेईई मेंस परीक्षा का रिजल्ट आज यानि 11 सितंबर को जारी कर दिया गया है। जिन भी छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते है। छात्र नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से भी अपना स्कोर चेक कर सकते है। JEE Mains Result 2020: अपने मोबाइल के द्वारा ऐसे चेक करें अपना स्कोर उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं। उसके बाद वहां पर JEE Mains Result 2020 पर क्लिक करें। उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर भरें। अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें। JEE Mains Result 2020: जानें कैसे गिना जाता है परसेंटाइल स्कोर परसेंटेज का साधारण फ़ॉर्मूला है....