पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
JEE Mains Result 2020: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2020 देने वाले छात्रो के लिये एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल 1 से 6 सितंबर तक पूरे देश भर में आयोजित की गई जेईई मेंस परीक्षा का रिजल्ट आज यानि 11 सितंबर को जारी कर दिया गया है। जिन भी छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते है। छात्र नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से भी अपना स्कोर चेक कर सकते है।
JEE Mains Result 2020: अपने मोबाइल के द्वारा ऐसे चेक करें अपना स्कोर
उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाएं।
उसके बाद वहां पर JEE Mains Result 2020 पर क्लिक करें।
उसके बाद नए पेज पर अपना नाम और रोल नंबर भरें।
अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
JEE Mains Result 2020: जानें कैसे गिना जाता है परसेंटाइल स्कोर
परसेंटेज का साधारण फ़ॉर्मूला है. 100 में से जितने अंक प्राप्त किये उसे परसेंटेज कहते हैं लेकिन पर्सेंटाइल इससे अलग है. पर्सेंटाइल में JEE या बोर्ड में प्राप्त परसेंट अंकों के नीचे जितने अभ्यर्थियों के परसेंट आए हों उन्हें 100 से गुणा कर परीक्षा में बैठे कुल अभ्यर्थियों का भाग दिया जाता है. उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र ने बोर्ड या JEE में 50 परसेंट अंक प्राप्त किये हैं और कुल 5000 में से 4000 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे. अब 50 फीसदी से नीचे अंक 2000 छात्रों को मिले हैं, तो इसका पर्सेंटाइल ऐसे होगा।
बोर्ड में 50 परसेंट अंकों के लिए पर्सेंटाइल = (2000×100)/4000= 50अब 50 पर्सेंटाइल आया है क्योंकि यह प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में होने वाले पेपर को ध्यान में रखते हुए अपनाई जाती है. किसी चरण में पेपर ज्यादा कठिन होता है और किसी चरण में सरल होता है इसलिए पर्सेंटाइल निकालकर रैंक दी जाती है. इसके बाद NITs, IIITs and CFTIs में कॉलेज मिलती है. सभी 7 सेशन के पर्सेंटाइल स्कोर को 7 डेसीमल स्थानों तक कैलक्यूलेट किया जाता है इसके बाद फाइनल मेरिट बनती है. यही नॉर्मलाइजेशन भी होता है।
JEE Mains Result 2020: इतने छात्रों का होगा जेईई एडवांस के लिए चयन
जेईई मेंस रिजल्ट जारी होने के साथ ही परीक्षा के लिए कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। इस कट-ऑफ लिस्ट के हिसाब से छात्रों का जेईई एडवांस परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए इस साल 2.4 लाख छात्रों का चयन किया जाएगा। यह चयन जेईई मेंस 2020 जनवरी और जेईई मेंस 2020 सितंबर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के हिसाब से किया जाएगा।
बता दे कि जेईई मेंस परीक्षा देश भर में फैले कोरोनावायरस के बीच 1 से 6 सितंबर 2020 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में देश भर के 8.5 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में कोरोनावायरस के मद्देनजर सभाी सुरक्षा इंतजामों का ठीक से ध्यान रख गया था। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवाया गया था। इस परीक्षा में छात्रों की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला और कोरोनावायरस के डर के बीच भी छात्र भारी मात्रा में परीक्षा देने पहुंचे।
Comments
Post a Comment