पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विहंगम योग द्वारा अरर आश्रम प्रांगण में प्रथम परंपरा आचार्य धर्मचंद्र गुरु देव महाराज के 103 वी जन्म जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया
पलामू समाचार केंद्र बबलू कुमार गुप्ता नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 छतरपुर प्रखंड के खोढीं पंचायत स्थित विहंगम योग अरर आश्रम प्रांगण में शुक्रवार को प्रथम परंपरा आचार्य धर्म चंद्र गुरुदेव महाराज की 103 वी जन्मजयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। मौके पर समारोह में पाकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शशि भूषण मेहता आश्रम स्थल पर पहुंचकर प्रथम परंपरा आचार्य धर्मचंद्र देव महाराज के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुरुआत कर आशीर्वाद लिया। जन्म जयंती समारोह हवन कुंडों में वेद मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुई। विज्ञापन मौके पर डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि ब्रह्मविद्या का प्रचार तथा आत्मा परमात्मा का अवलोकन संसार के ब्राह्मणड में जीव कल्याण कारी महान पुरुष प्रथम परंपरा आचार्य धर्मचंद्रा गुरुदेव महाराज जी के 103 वी जन्म जयंती विहंगम योग द्वारा अरर आश्रम में पावन धरती पर मनाया जा रहा है। अपने आचार्य के विचारों पर चलने की प्रेरणा के साथ उनके बताए मार्गो को अपने जीवन मैं परिकल्पना के साथ हमें आगे बढ़ने की अवसर मिलता है परमा...