पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विहंगम योग द्वारा अरर आश्रम प्रांगण में प्रथम परंपरा आचार्य धर्मचंद्र गुरु देव महाराज के 103 वी जन्म जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
छतरपुर प्रखंड के खोढीं पंचायत स्थित विहंगम योग अरर आश्रम प्रांगण में शुक्रवार को प्रथम परंपरा आचार्य धर्म चंद्र गुरुदेव महाराज की 103 वी जन्मजयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।
मौके पर समारोह में पाकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ शशि भूषण मेहता आश्रम स्थल पर पहुंचकर प्रथम परंपरा आचार्य धर्मचंद्र देव महाराज के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुरुआत कर आशीर्वाद लिया।
जन्म जयंती समारोह हवन कुंडों में वेद मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुई।विज्ञापन
मौके पर डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि ब्रह्मविद्या का प्रचार तथा आत्मा परमात्मा का अवलोकन संसार के ब्राह्मणड में जीव कल्याण कारी महान पुरुष प्रथम परंपरा आचार्य धर्मचंद्रा गुरुदेव महाराज जी के 103 वी जन्म जयंती विहंगम योग द्वारा अरर आश्रम में पावन धरती पर मनाया जा रहा है। अपने आचार्य के विचारों पर चलने की प्रेरणा के साथ उनके बताए मार्गो को अपने जीवन मैं परिकल्पना के साथ हमें आगे बढ़ने की अवसर मिलता है परमात्मा निरंकार रूपी है उन्हें हम देख नहीं सकते हैं लेकिन महसूस कर सकते हैं पूरे ब्रह्मांड के जीव जंतु व मानव जाति परमात्मा के बिना अवलोकन के कुछ भी संभव या प्राप्त नहीं होता है उन्हीं के आदर्शों पर चलने से हमें संसार के सभी सुख,सुविधा ज्ञान स्वरूप नित्यक्रम प्राप्त होती है परमात्मा के ऐसे अनुष्ठानों से समाज व मानव जाति का कल्याण होता है। सभी विनियम योग्य शिष्य अपने अचार्य के विचारों का अनुपालन कर अपने समाज वह अपने परिवार की दशा दुर्दशा सवारने में अहम भूमिका निभाये।
वहीं कार्यक्रम स्थल पर मंच के माध्यम से वक्ताओं ने विहंगम योग्य प्रथम परंपरा आचार्य धर्म चंद्र गुरुदेव महाराज के संदेशों को गीत संगीत तथा कथा श्रवण कर शिष्यों को अपने जीवन में उतारने की बात कही ।
उक्त मौके पर डॉ रामरेश यादव ,संयोजक गिरजा प्रसाद सिंह ,झारखंड उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ,महामंत्री ललित सिंह ,पलामू जिला संयोजक बनारसी यादव, कृष्णा जयसवाल ,विनोद रजक , बैजनाथ जयसवाल,सहित पांकी, लेस्लीगंज ,पड़वा, विश्रामपुर, हुसैनाबाद ,पिपरा संपूर्ण पलामू जिला के विहंगम योग शिष्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment