पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन झारखण्ड में रोजगार सृजन के लिए निवेश को बढ़ावा वस्त्र और परिधान, खाद्य और मांस प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटरवाहन और इलेक्टीक व्हीकल को उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित कर राज्य सरकार ने झारखण्ड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 के व्यापक विस्तार हेतु रोड मैप तैयार किया है। इस कड़ी को और सशक्त करने के उदेश्य से हाल ही में दिल्ली और राजधानी रांची में स्टेकहोल्डर्स से राज्य सरकार रूबरू हुई और अपने उदेश्य से देश भर के उद्योगपतियों को अवगत कराया। स्वंय मुख्यमंत्री ने कहा सरकार झारखण्ड में निवेश हेतु आप सभी को आमंत्रित करती है। हम आपके साथ हर कदम पर खड़े रहकर उद्योग स्थापना में हर संभव सहयोग करेंगे। निवेशकों की धारणा से नीतिगत निर्णय झारखण्ड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 का प्रारुप जारी किया जा चुका है और स्टेकहोल्डर की बैठक के माध्यम से औद्योगिक नीति में जोड़े गए नए प्रावधानों पर निवेशकों की राय जानने का प्रयास किया गया, ताकि उनकी धारणा को जानने के उपरांत...