Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जमानत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लालुप्रशाद के जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई कल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद को रांची की सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनायी है। लालू ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि इस मामले में उन्होंने आधी सजा काट ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। 11 सितंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से इसका विरोध किया गया था। सीबीआई ने जवाब दाखिल करते हुए कहा है कि लालू को चार मामले में सजा सुनायी गयी है। सभी सजा अलग-अलग चल रही हैं। जब तक सभी सजा एक साथ चलने का आदेश संबंधित अदालत नहीं दे देती है, तब तक सभी सजा अलग-अलग चलेंगी। सभी में आधी सजा काटने के बाद ही इन्हें जमानत मिल सकती है। जुलाई महीने में लालू प्रसाद ने जमानत याचिका दाखिल की थी। इसमें उनके बिगड़ते स्वास्थ्य का भी हवाला दिया गया था। जमानत याचिका में आधार बनाया गया है कि लालू प्रसाद यादव ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआइ कोर्ट द्वारा सजा की आधी अवधि पूरी कर ली है ...

लालू यादव को मिली जमानत

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड हाईकोर्ट ने दी जमानत जस्टिस अपरेश कुमार की कोर्ट का फैसला आधी सजा पूरी करने पर मिली जमानत चाईबासा कोषागार से जुड़े अवैध निकासी का मामला फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पायेंगे लालू दुमका मामले में जमानत मिलने पर बाहर आयेंगे लालू बाहर आने के लिए दुमका कोषागार मामले में बेल जरूरी 9 नवंबर को पूरी होगी दुमका मामले में आधी सजा

अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की जमानत पर सुनवाई आज

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की अपील याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इलियास हुसैन की ओर से अदालत को बताया गया कि उन्होंने सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है। वहीं, उनकी पत्नी का दस सितंबर को निधन हो गया है, ऐसे में उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके बाद अदालत ने पूछा कि क्या पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल किया गया है। प्रार्थी की ओर नहीं में जवाब दिया गया। इसके बाद अदालत ने शपथ पत्र के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र को अदालत में दाखिल करने का आदेश दिया। इसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार 16 सितंबर को निर्धारित की है। बता दें कि 1.57 करोड़ के अलकतरा घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने फरवरी 2019 को पांच साल की सजा सुनाई है। इस मामले में उनकी ओर से अपील याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई गई है।