पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की अपील याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इलियास हुसैन की ओर से अदालत को बताया गया कि उन्होंने सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है। वहीं, उनकी पत्नी का दस सितंबर को निधन हो गया है, ऐसे में उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके बाद अदालत ने पूछा कि क्या पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल किया गया है।
प्रार्थी की ओर नहीं में जवाब दिया गया। इसके बाद अदालत ने शपथ पत्र के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र को अदालत में दाखिल करने का आदेश दिया। इसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार 16 सितंबर को निर्धारित की है। बता दें कि 1.57 करोड़ के अलकतरा घोटाला मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने फरवरी 2019 को पांच साल की सजा सुनाई है। इस मामले में उनकी ओर से अपील याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई गई है।
Comments
Post a Comment