Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जमीन सुरक्षा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरना धर्म कोड बिल पारित कर केंद्र को प्रस्ताव भेजने एवं धार्मिक जमीन सुरक्षा करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रवीण उरांव, अध्यक्ष श्री चंद्रदेव बालमुचू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत श्री नीरज मुंडा, उपाध्यक्ष जिला समिति रांची श्री अजीत उरांव, सदस्य राष्ट्रीय समिति श्रीमती मीना उरांव, प्रचारक श्री गैना कच्छप एवं श्री अमित गाड़ी उपस्थित थे।