पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 हिन्डालको ने सखुई व माइंस में मनाया विश्व हृदय दिवस बुधवार को कठौतिया कोल माइंस परिसर व सखुई में विश्व हृदय दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. मौके पर खान प्रबंधक अश्विनी कुमार ने कहा कि आज लोगों के गलत लाइफस्टाइल के कारण ही युवाओं में भी हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. पहले अधिक उम्र के लोग हृदय रोग के मरीज होतें थे लेकिन अब ऐसी बात नहीं है. खान प्रबंधक श्री कुमार ने लोगों से हृदय रोग के प्रति सजग व संवेदनशील रहने की अपील करते हुए कहा कि कभी कभी लापरवाही के लोगों को जान गवानी पड़ती है, इसलिए सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए. विज्ञापन उन्होंने कहा कि बीमारी से बचने के लिए खान पान पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित व्यायाम व टहलना बहुत जरूरी है. माइंस के चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर टी गफ्फार ने लोगों से हृदय रोग के लक्षण और उससे बचने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया. डाक्टर श्री गफ्फार ने कहा कि कोई भी बीमारी को कभी छोटा नहीं...