पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
महानायक सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर केन्द्र के नगर समिति की घोषणा की गई
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सामाजिक युवा संगठन युवा जागृति केन्द्र के कार्यालय में आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर केन्द्र के नगर समिति की घोषणा की गई। युवा जागृति केन्द्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रवीण कुमार सिंह नगर अध्यक्ष बनाए गए। प्रिंस सिंह को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया, वे वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष के पद पर भी बने रहेंगे। नगर सचिव के रूप में रजत वर्मा, श्रवण कुमार अग्रवाल, मोहम्मद जुबेर एवं नंदन कुमार चंद्रवंशी को नियुक्त किया गया। विज्ञापन नवनियुक्त नगर समिति को यह जिम्मेदारी भी दी गई की एक माह के भीतर समिति का विस्तार करें। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी को माल्यार्पण किया तथा उनके संघर्ष एवं योगदान का स्मरण किया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी का व्यक्तित्व एवं उ...