पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
महानायक सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर केन्द्र के नगर समिति की घोषणा की गई
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सामाजिक युवा संगठन युवा जागृति केन्द्र के कार्यालय में आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर केन्द्र के नगर समिति की घोषणा की गई। युवा जागृति केन्द्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रवीण कुमार सिंह नगर अध्यक्ष बनाए गए। प्रिंस सिंह को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया, वे वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष के पद पर भी बने रहेंगे। नगर सचिव के रूप में रजत वर्मा, श्रवण कुमार अग्रवाल, मोहम्मद जुबेर एवं नंदन कुमार चंद्रवंशी को नियुक्त किया गया।विज्ञापन नवनियुक्त नगर समिति को यह जिम्मेदारी भी दी गई की एक माह के भीतर समिति का विस्तार करें। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी को माल्यार्पण किया तथा उनके संघर्ष एवं योगदान का स्मरण किया। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी का व्यक्तित्व एवं उनके मूल्य युवा जागृति केन्द्र के लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। सुभाष चंद्र बोस के मार्ग पर चलकर ही सही मायने में राष्ट्र सेवा की जा सकती है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा संगठन का विस्तार करें तथा युवाओं के बीच राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना का प्रसार करें। युवा राष्ट्र के लिए राजनीति मे आगे आएं। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा उन्हें केन्द्र के द्वारा जो भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी उनका संकल्प के साथ निर्वाह करेंगे एवं संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा संगठन के द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी का कर्तव्य निष्ठा से पालन करेंगे एवं नगर निगम क्षेत्र में युवाओं की नई फौज खड़ी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे के द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष जयंत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे तथा संगठन के सिद्धांतों के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष जयंत कुमार तिवारी, जिला सचिव राकेश कुमार विश्वकर्मा, रजनीकांत सिंह, मंगल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, सचिव रजत वर्मा, श्रवण कुमार अग्रवाल, मोहम्मद जुबेर, नंदन कुमार चंद्रवंशी, वाइजेकेएसएफ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, स्वास्तिक सिन्हा, राहुल, बिट्टू एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया गया।
Comments
Post a Comment