Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ड्रेस कोड

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड सीआईडी को मिला नया ड्रेस कोड, यहां जानिए कैसा है रंग और डिजाइन

  पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को अधिक पेशेवर रूप देने की कोशिश की जा रही है। अपराध अनुसंधान के साथ सीआईडी को पेशेवर रूप देने के लिए नया ड्रेस कोड तैयार किया गया है।  राज्य पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एमवी राव ने सीआईडी एडीजी अनिल पालटा की मौजूदगी में सीआईडी के लिए बनाए गए जैकेट को मीडिया के समक्ष पेश किया। नेवी ब्लू रंग की जैकेट के आगे के हिस्से में झारखंड पुलिस का लोगो है, जबकि पीछे झारखंड सीआईडी लिखा है। छापेमारी अनुसंधान के दौरान जैकेट पहनना अनिवार्य होगा : सीआईडी एडीजी के मुताबिक, सीआईडी के पदाधिकारी और कर्मी क्षेत्र में छापामारी, तलाशी, गिरफ्तारी और अनुसंधान से संबंधित अन्य कार्यों के निर्वहन के दौरान इस जैकेट को पहने रहेंगे। इससे जहां एक ओर सामान्य लोग यह समझ पाएंगे कि सीआईडी के पदाधिकारी द्वारा ही विधि सम्मत कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर संबंधित पदाधिकारी को भी कर्तव्य निर्वहन करने में सहूलियत होगी।

Jharkhand CID का नया ड्रेस कोड लागू, अनुसंधान-तलाशी के दौरान पहनना होगा यह विशेष जैकेट

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विंग के लिए नया ड्रेस कोड लागू हो गया है। डीजीपी एमवी राव और सीआइडी के एडीजी अनिल पलटा ने सीआइडी के नए नेवी ब्लू जैकेट का लोकार्पण किया है। इस जैकेट के आगे झारखंड पुलिस का लोगो और पीछे झारखंड सीआइडी लिखा हुआ है। इसका उद्देश्य है कि अब झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विंग का चेहरा एक पेशेवर रूप में प्रस्तुत किया जाए। अनुसंधान, तलाशी, गिरफ्तारी के दौरान सीआइडी की टीम को यह जैकेट पहनना अनिवार्य है। इससे आम लोगों में पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि बनेगी, वहीं कर्तव्य निर्वहन के दौरान सीआइडी की टीम को विशेष सहूलियत भी होगी।