Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राशन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनाए जा रहे हरे राशन कार्ड की डाटा इंट्री की धीमी गति के कारण सिल्ली, चान्हो, सोनाहातू और बुंडू के प्रखंड विकास पदाधिकारी को शो कॉज किया गया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनाए जा रहे हरे राशन कार्ड की डाटा इंट्री की धीमी गति के कारण सिल्ली, चान्हो, सोनाहातू और बुंडू के प्रखंड विकास पदाधिकारी को शो कॉज किया गया है। इसके साथ ही वार्ड 42 के मार्केटिंग अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शो कॉज करने का निर्देश दिया। बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग की कई योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अब तक जिले में 67 हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड को स्वीकृत किया गया है। इस पर उपायुक्त ने इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया और धीमी गति से कार्य करनेवाले प्रखंड के बीडीओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पीवीटीजी डाकिया योजना की भी जानकारी ली। इस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों को दायरे में लाया गया है। उपायुक्त ने जनवरी महीने के अनाज उठाव को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। अन्नपूर्णा योजना की समीक्षा करते हुए...

झारखंड में पीला-गुलाबी राशन कार्ड का कोटा फुल, अब सिर्फ ग्रीन राशन कार्ड मिलेगा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 आवेदन देते ही मिलेगा ग्रीन राशन कार्ड और शुरू हो जायेगा पांच किलो अनाज मिलना रांची। नए राशन कार्ड लेने के लिए अब व्यवस्था बदली गई है. गुलाबी और पीला कार्ड के लिए अब आवेदन नहीं लिए जाएंगे. खाद्य-आपूर्ति विभाग अब सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन लेगा. इसका लाभ उन आवेदकों को मिलेगा जो महीनों से गुलाबी या पीला कार्ड के लिए इंजतार करते थे. अब उन्हें आवेदन देने के साथ ही ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा और नियमानुसार प्रत्येक कार्डधारक को पांच किलो अनाज मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि ग्रीन कार्ड निर्गत करने से पहले आवेदक की सारी जांच कर ली जाएगी, देखा जाएगा कि आवेदन वास्तव में राशन कार्ड के लिए योग्य है या नहीं. जांच के बाद ही उसे शुरुआत में ग्रीन राशन कार्ड दिया जाएगा. पात्र गृहस्थ परिवार और अंत्योदय परिवारों को भी अब ग्रीन राशन कार्ड के लिए ही आवेदन करना होगा. इन परिवारों को गुलाबी या पीला कार्ड दिया जाता है. लेकिन इन दोनों कार्ड की श्रेणी में कोई जगह खाली नहीं रहने के कारण इन्हें ग्रीन कार्ड से काम चलाना होगा. जब पीला या गुलाब...