पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनाए जा रहे हरे राशन कार्ड की डाटा इंट्री की धीमी गति के कारण सिल्ली, चान्हो, सोनाहातू और बुंडू के प्रखंड विकास पदाधिकारी को शो कॉज किया गया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बनाए जा रहे हरे राशन कार्ड की डाटा इंट्री की धीमी गति के कारण सिल्ली, चान्हो, सोनाहातू और बुंडू के प्रखंड विकास पदाधिकारी को शो कॉज किया गया है। इसके साथ ही वार्ड 42 के मार्केटिंग अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शो कॉज करने का निर्देश दिया। बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग की कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अब तक जिले में 67 हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड को स्वीकृत किया गया है। इस पर उपायुक्त ने इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया और धीमी गति से कार्य करनेवाले प्रखंड के बीडीओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने पीवीटीजी डाकिया योजना की भी जानकारी ली। इस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों को दायरे में लाया गया है। उपायुक्त ने जनवरी महीने के अनाज उठाव को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। अन्नपूर्णा योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिस अंचल अधिकारी ने प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया है, उन्हें रिमाइंडर भेंजे। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज उठाव को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंडों से उपयोगिता प्रमाण पत्र मंगवाने का निर्देश दिया। सभी डीलरों को अपनी दुकान में कार्डधारियों का नाम अंकित करने का निर्देश भी दिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम के प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment