पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डाल्टेनगंज--ज्ञात इतिहास है आदिवासी कभी किसी का अधीनता नहीं स्वीकारा है। सामन्त जमींदार संभ्रांत घराने की अय्यासी व नाकामी का प्रतिफल है कि सोन चिरई को लूटने सात समंदर पार से आये और उनकी दलाली चापलूसी कर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिए। लड़ा कौन? अधीनता सहा कौन? लाभ कौन लिया? आदिवासी मूलनिवासी जंगल में रहना पसंद किया कन्दा गेठी साग खा कर मुकाबला किया और जीत हासिल की पर ग़ुलामी नहीं स्वीकार किया वह समुदाय का नाम आदिवासी है जिन पर सभी तरह के हमले बदशतुर जारी है। यह समाज अपने अस्तित्व स्मिता भाषा बोली संस्कृति जल जंगल जमीन के लिए सैकड़ों साल से लड़ रही है पर आज भी युद्ध जारी है। यही कारण है की आदिवासी के विकास संवर्धन के लिए पलामू के प्रतापी राजा मेदिनीराय के जन्मदिन पर बेतला नेशल पार्क से पन्द्रह किमी प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर से दस किमी राष्ट्रीय राजमार्ग 75 राँची रोड दुबियाड़ में आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन किया गया। बातौर विशिष्ट अतिथि, प्रतिनिधि झारखण्ड माटीकला बोर्ड मंच पर...