पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
डाल्टेनगंज-आदि मानव से लेकर पाषाण युग तक, नदीघाटी कबीलाई युग से पशुपालन कृषि युग तक और आज विज्ञान के युग को विकसित करने में सामाजिक संगठनों ने अहम किरदार निभाया है। अपनी निजी ख़र्च से लेकर दान के बदौलत देवालय विद्यालय औषधालय का निर्माण कर वनमानुष से खुबशुरत मानुष गढ़ने तक का सफ़र सामाजिक संगठनों के अगुआ साथियों ने तय किया। समाज के कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हे आज भी निरंतर आपदा से लेकर अवसरों तक में अपना बहुमूल्य योगदान करते हैं। ऐसे ही हमारे पलामू जिले के एक व्यवसायी बंधु हैं प्रमोद अग्रवाल जी, कोई टाटा बिड़ला अडानी अम्बानी नहीं हैं किन्तु समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सभ्यता व संस्कृति के उत्थान में अपना धनकुबेर का दरवाजा हमेशा खोल देते हैं, यह चश्मदीद कोरोना काल में दिखा जहाँ हजारों प्रवासियों को पोषण किये। यही कारण है आज प्रमोद अग्रवाल जी अखिल भारतीय नारनौलीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुशोभित हो रहे हैं।यही है पलामू के मिट्टी की ताक़त जिसकी महक से पूरा हिंदुस्तान मदहोश होता है और पलामू वासी सम्मान से अभिभूत। विज्ञापन
लगे हाँथ बता देना चाहता हूँ कि अपनी काबलियत कार्यकुशलता ब्यवहारकुशलता व दूर दृष्टि से दृष्टिकोण को बदलते हुए कंचन अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद को जीत पलामू के खाते में डाला और कहा ब्यवसायिक वर्ग पलाश के फूल की तरह हमेशा दहकते रहेंगें सुरक्षा और सम्मान की निश्चितता रहेगी।मैं इस उपलब्धि पर प्रमोद अग्रवाल जी एवं कंचन अग्रवाल जी को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ साथ ही झारखण्ड माटीकला बोर्ड व झारखण्ड कुम्हार समन्वय समिति की ओर से माला एवं पुष्पगुच्छ दे कर हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। माँ जगत जननी जगदम्बा से कामना करता हूँ प्रमोद अग्रवाल जी को स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें ताकि सर्वसमाज को सर्वाधिक लाभ मिल सके। ऐसे ही प्रगतिशील व्यवसायी पलामू को पलायन से रोक सकते हैं और खोई हुई सम्मान को वापस लौटा सकते हैं।उम्मीद है समाज संस्कृति संगठन इंसानियत मानवता को पलामू के सरजमीं पर जिंदा रखेंगे। शुक्रिया!
Comments
Post a Comment