Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गुमशुदा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पूर्वडीहा कोलहूआ का लड़का लापता परेशान परिजन ने लगाई मदद की गुहार.....

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 यूं तो घर बार छोड़ दूसरे जगह कोई काम करने जल्द जाता नहीं पर अगर आप   सैनिक  है तो आप देश की रक्षा करने को आमादा जरूर रहेंगे परंतु अगर आपका आपके परिवार वालों से संपर्क टूट जाता है तो आपके परिवार वाले हैरत में पड़ जाएंगे उन्हें अपने कलेजे के टुकड़े को देखने के लिए कुछ भी करना पड़े वह करेंगे बात पलामू जिले के पूर्वडीहा कोल्हुआ गांव निवासी मिथलेश दुबे के पुत्र सूरज कुमार दुबे जो कोयम्बटूर में नॉसेना में कार्यरत हैं वें 30 जनवरी को चेन्नई एयरपोर्ट से लापता हो गए। परिजनों ने बताया उनके मोबाइल का लास्ट लोकेशन चेन्नई एयरपोर्ट बता रहा हैं। उसके बाद से उनका कोई ता-पता नही है और उनका मोबाइल भी नही लग रहा है इसी बात को लेकर घर वाले परेशान हैं।।