Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विवाद

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रक्षा बंधन में मिले पैसों को लेकर बहनों के बीच हुई विवाद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979896793  पलामू जिले के भंडार गांव में रक्षा बंधन में मिले पैसों को लेकर बहनों के बीच हुई विवाद में एक बहन ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की किया कोशिश। घटना के बाद आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे बची के परिजन। फिलहाल अस्पताल में चल रहा है इलाज।। विज्ञापन

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने स्किल समिट -2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में लोगों को दिए गए ऑफर लेटर और उनके नियोजन की अद्यतन स्थिति को लेकर खड़े किए गए कई गंभीर सवालों पर उठे विवाद की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 विधायक श्री प्रदीप यादव ने पंचम झारखंड विधान सभा के द्वितीय सत्र में इन दोनों समिट में युवाओं को दिए गए ऑफर  लेटर को लेकर खड़े किए थे कई गंभीर सवाल, सरकार से इसकी जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराने की रखी है मांग।  पंचम झारखंड विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्किल समिट- 2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में जिन व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिए गए, उनके नियोजन  को लेकर पूछे अल्पसूचित प्रश्न  में  विधायक श्री प्रदीप यादव ने कई गंभीर सवाल  खड़े किए थे। उन्होंने सरकार से इस मामले की  जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग रखी थी ।   उक्त के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे को अत्यंत गंभीर मानते हुए स्वतंत्र जांच एजेंसी से इसकी जांच कराने का निर्णय लिया है । 1 लाख 33 हज़ार 293 व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिए गए थे स्किल समिट- 2018 में 26 हज़ार 674  लोगों को ऑफर लेटर दिया गया था । इसमें उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 15 हज़ार 869,  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2713, शहर...

भभुआ में जाम हटाने गए पुलिसकर्मियों से बस चालकों की झड़प, दारोगा समेत तीन जवान जख्मी

  पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिले में मंगलवार की शाम तेंदुनी चौक पर जाम हटाने गए पुलिस कर्मियों और बस चालक व उसके सहयोगियों के बीच  झड़प हो गई। इसमें बस चालक और दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। एसडीपीओ राज कुमार ने बताया कि पुलिस संबंधित बस के चालक और उसके सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस के डंडा चलाने पर शुरू हुआ विवाद घटना के संबंध में बताया कि तेंदुनी चौक के समीप डेहरी रोड पर महुली बस खड़ी हो गई। पुलिस ने चालक से बस आगे बढ़ाने को कहा, लेकिन चालक ने बस प्रस्थान का समय छूट जाने की बात कहते हुए बस आगे की ओर नहीं बढ़ाया। इसी बीच किसी पुलिस वाले ने डंडा चला दिया, जिससे बस चालक के सिर में चोट लग गई व खून बहने लगा। चालक को लहूलुहान देख खलासी और स्टैंड से जुड़े लोगों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। इसमें दरोगा अजय कुमार और दो पुलिसकर्मी को चोट आई।

जिले में लगभग 15 दिनों से एसपी और पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद का गुरुवार को पटाक्षेप हो गया।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिले में लगभग 15 दिनों से एसपी और पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद का गुरुवार को पटाक्षेप हो गया। एसोसिएशन की केंद्रीय टीम ने गढ़वा आकर डीआईजी, एसपी के साथ बैठक कर पुलिस एसोसिएशन से विवाद को सुलझाया। केंद्रीय टीम ने दोनों के बीच कम्युनिकेशन गैप को विवाद का कारण बताया। गढ़वा के एसपी श्रीकांत एस खोटरे की कनीय पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को चुनौती देते हुये पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही केंद्रीय टीम को पत्र लिखकर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की थी। पत्र में एसपी के खिलाफ कई आरोपों का जिक्र किया गया था।  इसके बाद एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी की एक जांच टीम गढ़वा आई। जांच टीम ने केंद्रीय कमेटी को सौंपी रिपोर्ट में एसपी को दोषी ठहरा दिया, उसके बाद केंद्रीय कमेटी ने डीजीपी से मिलकर एसपी पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की। जांच करने आये थे डीआईजी डीजीपी ने पलामू के डीआईजी को इसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एसोसि...