Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एकदिवसीय कार्यशाला

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

समाहरणालय के सभागार में ई-ऑफिस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस लागू किया जाना है- उपायुक्त कम्प्यूटर पर फाइल बनाने के लिए अफसरों के पास आने वाले सभी कागजों को स्कैन करके कम्प्यूटर पर डाला जाएगा- उपायुक्त  दिनांक 22 फरवरी, 2021को उपायुक्त श्री राजेश सिंह के निदेशानुसार समाहरणालय के सभागार में ई-ऑफिस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री अनंत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री गोपाल दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती नीलम आईरिन टोप्पो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री प्रभास दत्ता सहित अन्य पदाधिकारियों व विभिन्न कार्यालयों के प्रधान सहायक उपस्थित थे।    कम्प्यूटर पर फाइल बनाने के लिए अफसरों के पास आने वाले सभी कागजों को स्कैन करके कम्प्यूटर पर डाला जाएगा- उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस लागू किया जाना है। उन्होंने ई-ऑफिस का मतलब समझते हुए कहा कि कार्यालयों को पेपरलेस करना है यानी अब का...