पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस लागू किया जाना है- उपायुक्त
कम्प्यूटर पर फाइल बनाने के लिए अफसरों के पास आने वाले सभी कागजों को स्कैन करके कम्प्यूटर पर डाला जाएगा- उपायुक्त
दिनांक 22 फरवरी, 2021को उपायुक्त श्री राजेश सिंह के निदेशानुसार समाहरणालय के सभागार में ई-ऑफिस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री अनंत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री गोपाल दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती नीलम आईरिन टोप्पो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री प्रभास दत्ता सहित अन्य पदाधिकारियों व विभिन्न कार्यालयों के प्रधान सहायक उपस्थित थे।
कम्प्यूटर पर फाइल बनाने के लिए अफसरों के पास आने वाले सभी कागजों को स्कैन करके कम्प्यूटर पर डाला जाएगा-
उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस लागू किया जाना है। उन्होंने ई-ऑफिस का मतलब समझते हुए कहा कि कार्यालयों को पेपरलेस करना है यानी अब कागज की फाइल के बजाए कम्प्यूटर पर तैयार की जाएगी। कम्प्यूटर पर फाइल बनाने के लिए अफसरों के पास आने वाले सभी कागजों को स्कैन करके कम्प्यूटर पर डाला जाएगा। फिर पहले से चल रही फाइलों को स्कैन करके कम्प्यूटर पर फाइल क्रियेट की जाएगी।
मास्टर ट्रेनर के द्वारा ई-ऑफिस के मुख्य बिंदुओं पर जानकारिया साझा की गई
राज्य से आए मास्टर ट्रेनर श्री राकेश कुमार द्वारा विस्तृत से प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में सभी विभाग के प्रधान लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर के द्वारा ई-ऑफिस के मुख्य बिंदुओं पर जानकारिया साझा की गई। उन्होंने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रमवार विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सरल बनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऑफिस से संबंधित लाइव डॉक्यूमेंटेशन दिया गया, जिसमें सभी विभाग के पदाधिकारी, प्रधान लिपिक ने भाग लिया प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑफिस प्रणाली की सभी बारीकियों को समझाया गया। इससे कर्मचारियों में काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी इसके साथ ही ऑफिस की बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पेपरलेस काम किया जाएगा।
कार्यशाला के दौरान जिला प्रोजेक्ट पदाधिकारी आधार श्री शैलेन्द्र कुमार, जिले सभी विभागों के प्रधान सहायक सहित अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment