Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रकृति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रकृति के वसूलों के साथ छेड़छाड़ करना लोगों के लिए साबित हो सकता है मंहगा: कौशल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पर्यावरणविद के फार्महाउस से निकले सांप को कौशल ने वनों में  जाकर छोड़ा पशु पक्षी की तरह सांप भी पर्यावरण के अंग और प्रकृति के लगाम के रुप में है, उसे नष्ट ना करें विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल के कजरी फार्म हाउस में  दुर्लभ प्रजाति के सांप रसेल वाइपर निकला।  रसेल वाइपर ऐसी प्रजाति का सर्प है जो किसी को  डसलें तो उसका कोई इलाज नहीं है।  वावजूद सांप को पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  पकड़ कर सुरक्षित कंडा के वनों में  जाकर छोड़ दिया । उन्होंने  कहा  कि वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना केवल वन विभाग के कर्मियों का ही दायित्व नहीं है। बल्कि समाज के हर व्यक्ति  का कर्तव्य है कि उसकी सुरक्षा प्रदान करें।  विज्ञापन पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा है कि जिस प्रकार खेल कला- संस्कृति, पशु पक्षी वन्य पर्यावरण के अंग और राष्ट्र की धरोहर...

पर्यावरणविद कौशल ने थाने में रुद्राक्ष का पौधा लगाते हुए कहा कि पौधा रूपी मिसाइल से ही आजादी की दुसरीं लड़ाई जीतने में मिलेगी मदद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी - प्रदूषण से आजादी की लड़ाई में पौधा ही मिसाइल का काम करेगा  फ़ोटो-  पर्यावरण धर्म के शपथ दिलाते पर्यावरणविद कौशल  छतरपुर पलामू झारखंड पलामू जिले के पड़वा मोड़ थाना प्रांगण में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ रुद्राक्ष का पौधा लगाया।  श्री कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आज पड़वा थाने में पौधरूपी  सेना की नियुक्ति किया जा रहा है । यह सेना केवल राज और देश की सीमा की ही सुरक्षा नहीं बल्कि दुनिया के सभी तरह के जीवों की सुरक्षा करेगी । उन्होंने कहा कि इस देश के शहीदों की मदद से मानव जैसी शत्रु से  आजादी मिली है परंतु अभी प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी की दूसरी लड़ाई बाकी है।  प्रदूषण केवल देश का शत्रु नहीं है बल्कि विश्व के शत्रु है। उन्होंने कहा कि पौधा रूपी मिसाइल से ही आजादी की दुसरी लड़ाई को जी...